महासमुन्द

अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल हुए भाजपा के दिग्गज
17-Apr-2023 1:52 PM
अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल हुए भाजपा के दिग्गज

महासमुंद,17अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के नेतृत्व में एवं अनुसूचित जाति मोर्चा की जिलो महामंत्री उत्तरा प्रहरे के संयोजकत्व में ग्राम बेमचा में भीमराव बाबा साहेब अंबेडकर जयंती का आयोजन 15 अपै्रल को अटल चौक के किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मोती लाल साहू एवं अध्यक्षता सांसद चुन्नीलाल साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मारकण्डे, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी पूर्व विधायक व चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चन्द्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष इन्द्रजीत सिह गोल्डी एवं चितरंजन कोसरिया थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने गुरूघासीदास एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र में माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। पश्चात मंचस्थ अतिथियों का स्वागत ग्रामवासियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोती लाल साहू ने अपने उदबोधन में कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर महामानव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद चुन्नीलाल साहू ने ग्रामवासियों को भीमराव अंबेडकर जयंती की बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।
अनुसूचित ंजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मारकण्डे ने भारतीय जनता पार्टी को अंबेडकर के सिध्दांतों को सच्चा अनुयायी बताया। भाजपा जिला अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी ने मोदी सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लिए के किए गए कार्यों का उल्लेख किया। पूर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा ने जनता को बताया कि भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न देने का कार्य भाजपा शासन में अटल बिहारी बाजपेयी ने दिया।

पूर्व राज्य मंत्री पूनम चन्द्राकर ने अपने संबोधन में अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेता पूर्व विधायक रामलाल चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत सिह गोल्डी, जिला महामंत्री प्रदीप चन्द्राकर, पार्षद देवी चन्द राठी, महिला मोर्चा प्रभारी पार्वती राधेश्याम साहू, जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर सिन्हा, मंडल अध्यक्ष श्याम साकरकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा साहू, पूर्व पार्षद क्षमा शर्मा, रमेश साहू, राजेन्द्र घडगे, राहुल चन्द्राकर, राजू रात्रे, रविकांत चन्द्राकर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन अनुसूचित जाति मोर्चा के रायपुर ग्रामीण प्रभारी अरविंद प्रहरे ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पवन चन्द्राकर एवं पार्टी का संगीत कार्यक्रम आयोजित था। इस कार्यक्रम में ग्रामवासी ईश्वरी सतनामी, संतोषी वर्मा, सती चन्द्राकर,पदमनी चन्द्राकर, सुमित्रा चन्द्राकर, मेहतरीन सतनामी, सोहद्रा, मनटोरा, सोना सतनामी, सोनाली कोसरे, शैल चन्द्राकर आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट