महासमुन्द
त्रिभुवन महिलांग अस्पताल में भर्ती: हालत खतरे से बाहर
17-Apr-2023 1:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17अप्रैल। महासमुंद नगरपालिका परिषद महासमुंद के पूर्व उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग को देर रात्रि रायपुर के एक निजी अस्पताल मेें भर्ती किया गया है। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
जानकारी अनुसार श्री महिलांग काफी समय तक बाबा साहब आंबेडर जयंती समारोह में शामिल रहे। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और उन्हें रात को ही आरएलसी हास्पिटल महासमुंद लाया गया। जहां से उन्हें रायपुर अस्पताल ले जाया गया और रात में ही उनके हृदय का आपरेशन किया गया। आपरेशन के वक्त उनके साथ रायपुर अस्पताल गए डॉ. मंजीत चंद्रसेन ने छत्तीसगढ़ को बताया है कि श्री महिलांग खतरे से बाहर हैं और हृदय का सफल आपरेशन हुआ है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे