महासमुन्द
अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण
15-Apr-2023 7:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 15 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ अंबेडकर चौक में भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दलित परिवार में जन्मे बाबा साहब ने समाज उत्थान और राष्ट्र निर्माण में वह काम करके दिखाया है जिसके आगे आज सारा राष्ट्र नतमस्तक है। इस अवसर पर संजय यादव, अभिषेक जैन, कादिर चौहान, विकास कुमार अम्बेडकर, मुकेश कुर्रे, केशव यादव, भुवन यादव, धनराज महानंद, विकास सागर,हिरऊ जैन, विश्व कृत बाफना, नीलेश जैन,संजय वासनिक आदि आम नागरिक उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे