महासमुन्द
महासमुंद,13 अप्रैल। सब इंंस्पेक्टर पुलिस रणजीत सिंह छत्रे की कल बसना तिवारी ढाबे के पास सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे अपनी दुपहिया वाहन से गुजर रहे थे कि अज्ञात ट्रक ने उसे ठोकर मार दी। गंभीर हालत में उसे स्थानीय सामुदायिक अस्पताल लाया गया। जहां देखते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिले के एसपी समेत पूरा पुलिस अमले ने उन्हें श्रध्दांजलि दी है। मामले में विवेचना जारी है।
साल में राष्ट्रीय पार्टी बनना आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक उपलब्धि-संतोष
महासमुंद,13अप्रैल। आयोजित एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के लोक सभा अध्यक्ष संतोष चन्द्राकर ने कहा कि जो आम आदमी पार्टी 10 साल पहले अन्ना आंदोलन के बाद अस्तित्व में आई। उसने अरिवंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में तीन बार सरकार बनाई। पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार बनी। जिसके बाद से पूरे देश की निगाह आज अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की तरफ है।
उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया, तो यह केवल आम आदमी पार्टी की वजह से नहीं बल्कि पूरे देश के प्यार और स्नेह की वजह से हुआ। जिस तरह से छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी लगातार कार्यरत है। सभी क्रांतिकारी साथी डोर-टू-डोर जाकर लोगों से मिलकर सदस्यता अभियान को सफल बना रहे हैं। इसमें एक-एक कार्यकर्ता का योगदान है। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि जिसकी वजह अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पूरा देश बाहें खोलकर आम आदमी पार्टी का स्वागत कर रहा है। निश्चित रूप से यह ऐतिहासिक बदलाव छत्तीसगढ़ में होने वाला है।
आप सब की परिश्रम सफल हो और आप सभी की जीत हो।