महासमुन्द

ग्रामीणों ने रैली निकाल सरपंच के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की
12-Apr-2023 8:08 PM
ग्रामीणों ने रैली निकाल सरपंच के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 12 अप्रैल। विकासखण्ड के ग्राम बरेकेल के सरपंच के विरुद्ध धारा 40 की कार्रवाई के लिए जांच के पूर्व सरपंच को निलंबित कर निष्पक्ष जांच करने की मांग को लेकर अब ग्राम बरेकेल के निवासी आंदोलित हो गए है। कल पूरे ग्रामीणों ने ग्राम में एक रैली निकाल कर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञात हो कि विकासखण्ड के चर्चित ग्राम बरेकेल में महिला सरपंच द्वारा की गई गड़बड़ी के विरुद्ध शिकायत के बाद जिला पंचायत द्वारा उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित कर जांच करवाई गई थी, जिसमें सरपंच सचिव को दोषी पाया गया था। लिहाजा जिला पंचायत से स्थानीय एसडीएम को बरेकेल सरपंच पर धारा 40 के तहत बर्खास्तगी की कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

दूसरी ओर बरेकेल के सचिव पर भी जिला पंचायत द्वारा कार्रवाई किये जाने की बात भी उपसरपंच को जारी किए पत्र में पंचायत सचिव पर कार्रवाई किये जाने की बात की गई थी, परन्तु आज तक सचिव पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे ग्रामीण आक्रोशित है।


अन्य पोस्ट