महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 अप्रैल। स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद में कल खगोल विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ एमेच्योर एस्ट्रोनॉमी ने संस्था के विद्यार्थियों को टेलीस्कोप के माध्यम से चन्द्रमा, शुक्र ग्रह, और तारे को वृहद स्वरूप में प्रत्यक्ष रूप देखा और इसके संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
बच्चों को अंतरिक्ष की सैर कराने के उद्वेश्य से प्रोजेक्टर के माध्यम से सौरमंडल, आकाशगंगा, ग्रह, नक्षत्र, तारे, धूमकेतु, उल्कापिंडों आदि के संबंध में जानकारी दी गई। राजेश लोहिया एवं संस्था के विज्ञान प्रभारी मितेश शर्मा द्वारा सौर मंडल की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर इस प्रकार की अन्य गतिविधियों के संचालन हेतु एस्ट्रोनॉमी क्लब का गठन किया गया जिसका उद्वेश्य छात्रों में गणित विज्ञान के प्रति रूचि पैदा करना है। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे सहित संस्था के शिक्षक गोसाई राम टांडेकर, विकास यादव, रौनक अग्रवाल, आकांक्षा जैन, आकांक्षा भोई, नेहासिंह, कल्याणी सोनकर, हर्ष परमार, रूपा पांडेय, नेहा दुबे, डी. बसंत साव, हीरालाल चक्रधारी, रंजीत सिंह रूपराह, हेमलाल चक्रधारी, योगिता ठाकुर, मनीषा कन्नौजे, रवि ठाकुर, मदन कौशिक, तृषा शर्मा, सुरेश यादव, तेजेश्वरी साहू, मोहन, प्रकाश, गणेश सहित बड़ी संख्या में पालक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा जैन ने किया एवं आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे ने किया।