महासमुन्द

डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह पर 14 को भव्य शोभायात्रा
11-Apr-2023 3:31 PM
डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह पर 14 को भव्य शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11अप्रैल।
भारतीय बौद्घ महासभा जिला महासमुंद के महासचिव बीपी मेश्राम ने एक विज्ञप्ति जारी कर जानकारी है कि इस वर्ष भी डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती समारोह 14 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा के साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार महासमुंद में मनाई जाएगी।

भारतीय बौद्घ महासभा जिला महासमुंद, रमाबाई अम्बेडकर बौद्घ महिला मंडल और भीम युवा प्रकोष्ठ के साथ ही अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ अजाक्स केसंयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय जयंती समारोह का आयोजन किया जायेगा।
इस दौरान प्रात: माल्र्यापण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सासंद चुन्नीलाल साहू और सांध्यकालीन शाम 7 बजे जिला स्तरीय जयंती समारोह के मुख्य अतिथि विनोद सेवनलाल चंद्राकर विधायक महासमुंद होंगे। सुबह 8 बजे बौद्घ समाज के द्वारा बाबा साहेब आम्डेबकर चौक में उनकी आदमकदम प्रतिमा में माल्यार्पण किया जाएगा।

उसके पश्चात नयापारा महासमुंद में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण प्रात: 9 बजे किया जावेगा। 10 बजे मुख्य अतिथि  सांसद चुन्नीलाल साहू, अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद और भारतीय बौद्घ महासभा जिला महासमुंद के संरक्षक पीजी बंसोड़, संजय वासनिक, जिलाध्यक्ष शंकर नंदेश्वर, कार्यकारी अध्यक्ष भाऊलाल बेलेकर के विशेष आतिथ्य में माल्र्यापण पश्चात भदंत आर्य नागार्जुन सुरई ससाई बुद्घ विहार महासमुंद में पूजा वंदना का कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा।     
14 अप्रैल को ही शाम 4 बजे नयापारा आम्बेडकर चौक महासमुंद से भव्य आकर्षक शोभायात्रा का प्रारंभ होगा।
 


अन्य पोस्ट