महासमुन्द

सक्तहा गांड़ा समाज महासमुंद परिक्षेत्र की बैठक
11-Apr-2023 2:36 PM
सक्तहा गांड़ा समाज महासमुंद परिक्षेत्र की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,11अप्रैल। सक्तहा गांड़ा समाज महासमुन्द परिक्षेत्र का आवश्यक बैठक नयापारा महासमुंद में आयोजित हुआ जिसमें वार्षिक आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही पारिवारिक समस्या को लेकर किये गये आवेदन का निराकरण भी किया गया। बैठक में महिला सदस्यों ने मदिरा सेवन प्रतिबंध लागू करने की मांग की।

इस अवसर पर बैठक में अध्यक्ष हार्दिक सोना, उपाध्यक्ष मुकेश छात्रे, सचिव देवानंद जगत, कोषाध्यक्ष चेतन बघेल, सहसचिव लोकेश सोना, चंदन मरकाम, मोहन सोना, सुरेश नेताम, रामखिलावन सुर्ये, नारायण सागर, निरंजन मरकाम, बीरबल कुलदीप, चुनुराम, रमेश सोना, चमन सोनवानी, मुकेश मरकाम, मनोज नाग, रुस्तम मोंगरे, मोचन सुर्ये, क्रांति सोना, मथुरा बाई मोंगरे, पूनम नेताम, मेहतरीन बाई, सुशीला नाग, बिन्दु नेताम, हिरण बाई नाग, सुखबती, ललिता सोनवानी, विजय सुर्ये, भुवनेश्वरी बाई सहित अन्य सामाजिक सदस्य सम्मिलित हुए। 


अन्य पोस्ट