महासमुन्द
महासमुंद, 11 अप्रैल। बसना क्षेत्र के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बैंक शाखा पिरदा में किसानों को सुविधा प्रदान करने के लिये छग वन विकास निगम अध्यक्ष व बसना विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह ने एटीएम का शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों से कहा कि प्रदेश में हमारी कांग्रेस की सरकार बनने के बाद क्षेत्र की जटिलताओं को दूर करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। सहकारिता का सरलीकरण के प्रयासों के फलस्वरूप किसानों को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिए एटीएम की सुविधा दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि इससे किसानों को सुविधा होगी। इसीलिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ध्यान में रखकर ही सभी धान खरीदी केन्द्रों ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ज्यादा से ज्यादा मजबूत और गतिशील बनाने के लिए धान खरीदी में काफ ी सुविधाएं दी जा रही हैं। शासन के किसी भी स्थान में किसानों को लम्बी लाइनें नहीं लगानी पड़ती। पिरदा में भी अब एटीएम हो जाने से किसानों को भुगतान सुविधाजनक ढंग से होगा। किसान इस शाखा में आवेदन कर एटीएम प्राप्त कर सकते हैं।
पिरदा के प्रबंधक जेडी पटेल ने कहा कि शाखा में एटीएम खुल जाने से बैंक में ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं तेजी से होगी ।
और किसानों की भीड़ ज्यादा नहीं होगी। विकास की गति भी तेत होगी। इस अवसर पर कृषि उपज मंडी पिथौरा के उपाध्यक्ष अनीश दानी, जनपद सभापति अता दानी, रामकुमार, पर्यवेक्षक आरएस भोई, लेखपाल उसत प्रधान, राजेश प्रधान, बृजलाल मलिक, प्रताप सिंह सिदार, उमाकांत साव, अनीश दीवान, अंकुर बरिहा, पदमन सिंह ठाकुर, कुबेर साव, कुशाग्र प्रधान, जितेन्द्र पटेल, तुलसीराम साव, राजकुमार पटेल, उमेश भोई, महेंद्र कुमार प्रधान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसानों की उपस्थिति रही।