महासमुन्द
जन मानस को मूर्ख समझ रही कांग्रेस-भूपेन्द्र
10-Apr-2023 10:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 10 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने कहा है कि भूपेश बघेल सरकार ने शराब बंदी का वादा कर जनता को बहला कर चार साल पूरा किया है।
आज कांग्रेस शराबबंदी वादे पर बेतुके बयान देकर प्रदेश के जन मानस को मूर्ख समझ रही है। ठीक उसी तरह जैसे मोदी ने 15 लाख खाते में काला धन का वादा कर मूर्ख बनाया था। प्रदेश की महिलाओं और युवाओं ने शराबबंदी को लेकर ही कांग्रेस को वोट दिया था। लेकिन सरकार ने शराबबंदी न कर उनके साथ छल किया है।
शराबबंदी न करने के बहानों से अब महिलाएं त्रस्त हो गई हंै। अब भाजपा-कांग्रेस इन दोनों ही पार्टियों की दुकान जनता समेटने वाली है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे