महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 अप्रैल। दस बरस से कोतवाली महासमुंद में बरामद वाहनों की नीलामी नहीं होने से करोड़ों के वाहन कंडम हालत में पहुंच चुके हैं। सारे वाहन खुले में रखे गए हैं और उनके आसपास झाडिय़ां उग आई हैं। जब्त वाहनों में लगातार इजाफ ा जारी है।
प्रत्येक वाहन को लाकर कोतवाली के ठीक सामने रखा जा रहा है। यहब सिलसिला दशकों से चल रहा है। पानी, धूप और ठंड के साथ धूल आदि के कारण नये वाहन भी कंडम हालत में हैं। सारे वाहन चोरी, लूट, गांजा, एक्सीडेंट जैसे मामले में बरामद हुए हैं। केस के निराकरण के बाद भी जटिल प्रक्रिया के कारण वाहन मालिक इन वाहनों को नहीं ले सके हैं।
आत: रखरखाव के अभाव में थाना परिसर में ही सारे वाहन सड़ रहे हैं। कबाड़ हो रहे वाहनों में दोपहिया वाहनों की संख्या अधिक है। सिर्फ सिटी कोतवाली महासमुंद की बात करें तो यहां दो सौ से अधिक बाइक जब्त की गई हंै। इसके अलावा बड़े वाहन भी हैं। पुलिस ने इन सारे वाहनों को जब्त किया, लेकिन पुलिस और न्यायालय की प्रक्रिया से बचने के लिए लोगों ने अपने वाहन थाने में ही छोड़ दिया है।
कबाड़ में बदल रहे कई वाहनों में उसके पाट्र्स गायब हैं। कई के टायरों को दीमक खा गई है। कुछ वर्ष पूर्व मुख्यालय से थानों में पड़े वाहनों की नीलामी के लिए आदेश भी किया गया था। लेकिन प्रक्रिया जटिल होने के कारण किसी ने इसमें रूचि नहीं लिया। इस तरह करोड़ों के दाम वाले ये वाहन अब सिर्फ कबाड़ी के दाम ही बेचे जा सकेंगे। महासमुंद जिले के प्रत्येक थाने में लगभग 20 से 25 बाइक और फोर व्हीलर, भारी वाहन जब्त किए गए हैं।
कोतवाली थाना प्रभारी अशोक वैष्णव का कहना है कि ऐसे वाहनों की नीलामी एसडीएम अथवा तहसीलदार के आदेश के बाद ही होती है। अनेक वाहनें ऐसी होती है, जिनके मालिक का पता नहीं चल पाता। वहीं अनेक लोग सेकेंड हैंड वाहन चलाते हैं, जिनका पहला मालिक बिना नाम परिवर्तन के वाहन बेच देता है। ऐसे में ये वाहनें पड़ी रह जाती हंंै। कई ड्राइवर पब्लिक के गुस्से से बचने के लिए गाड़ी छोडक़र भाग जाते हैं। सालों से थानों में खड़ी ऐसी गाडिय़ों की भरमार है। कई वाहनें चोरी की हैं। तमाम मामलों में आदेश होने तक वाहनों को रखना मजबूरी है।