महासमुन्द
महासमुंद,10 अप्रैल। शासकीय पीजी महाविद्यालय में नि: शुल्क सीजी पीएससी कोचिंग के लिये प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इसमें रोजगार एवं रियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ तथा नेतृत्व पना केन्द्र दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में आर्थिक सामाजिक, भौगोलिक रूप पिछड़े 70 प्रतिभावन छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क सीजीपीएससी की कोचिंग के प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। इसमें कुल 76 परीर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में 100 अंक वस्तुनिष्ठ एवं व्याख्यात्मक प्रश्न पूछे गए। कॉलेज की विज्ञप्ति में बताया गया कि परीक्षा का परिणाम 24 अप्रैल को जारी किया जायेगा।
लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों के घर जाकर पृष्ठभूमि सत्यापन के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। विद्यार्थियों को सीजीपीएससी 2023 की संपूर्ण नि:शुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। कक्षाएं 2023 से दुर्ग स्थित कैंपस में प्रारंभ होगी। इस अवसर पर डा. नीलम अग्रवाल, रोजगार एवं मार्गदर्शन डा. ई पी चेलक, रोजगार प्रकोष्ठ समिति प्रभारी सीमारानी प्रधान, अजय कुमार राजा प्रभारी इकाई, राजेश्वरी सोनी, रासेयो महिला इकाई ए सेठ, केशरचंद बनपाल, आशु गोस्वामी, मनीषा बेहरा, सत्यम, मृणाली चंद्राकर उपस्थित थे।