महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 अप्रैल। महामसुंद जिले के ग्राम पंचायत परसकोल में गर्मी की शुरुआती दौर में पीने के पानी की भीषण समस्या उठ खड़ी हुई है। जमीन के भीतर का जल स्तर काफी नीचे चले जाने की वजह से इस गांव के सारे बोरवेल सूखे पड़े हैं। गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है और गांव की बड़ी आबादी पानी के लिए तालाब के पानी पर निर्भर हैं। गांव वाले जिस तलाब का पानी पी रहे हैं, उस तालाब में गांव वालों की निस्तारी होती है। गांव भर के मवेशी भी नहीं नहाते हैं। गांव में एक निजी बोर के जरिए भी कुछ लोगों को पीने के लिए पानी दिया जा रहा है। इस समस्या के समाधान को लेकर ग्रामीण कहते हैं कि पंचायत के पदाधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यह समस्या हर साल की है लेकिन इस बार जल्दी ही यह समस्या शुरू हुई है और बीते तीन माह से जारी है।
गांव परसकोल के ग्रामीण खीरसागर चौहान, दुर्योधन सिदार, पीतांबर चौहान आदि के साथ-साथ महिलाएं बताती हैं कि बीते तीन माह से गांव में पानी की समस्या बनी हुई है। ग्राम का प्रमुख बोरवेल सूख गया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत परसकोल के सरपंच प्रतिनिधि गणेश डडसेना का कहना है कि जल स्तर नीचे चले के कारण पानी की समस्या आई है। एक दूसरा बोरवेल भी चालू है जिससे गांव के लोगों को पीने के लिए पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बंद पड़े बोरवेल को शीघ्र ही बनवाया जाएगा।
ग्रामीणों के मुताबिक हर साल गर्मी का सीजन अते ही गांव में पानी की किल्लत होती है। आसपास के अधिकांश ग्रामों में भी इस तरह की स्थिति निर्मित हो जाती है। समय रहते पंचायत द्वारा ध्यान नहीं दिये जाने के कारण ग्रामीणों को पेयजल, निस्तारी आदि की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रशासन को समय रहते इस ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता महसूस की जा रही है, ताकि किसी भी गांव में इस तरह की समस्या का सामना करना न पड़े। ग्रामीण बताते हैं कि बोर वाले लोग अपने निजी बोर से कितना और बार-बार पानी क्यों देंगे? इसलिए ग्रामीणों को मजबूरी है कि तालाब का ही पानी पी रहे हैं। तालाब के पानी को छानकर घड़े में भर लेते हैं और उसी से गुजारा हो रहा है। घर के कर्ई कामों के लिए भी तालाब का पानी सहारा बना हुआ है। ग्राम पंचायत ने इस समस्या का समाधान ही नहीं खोजा। इसलिए हर साल गर्मी में यही समस्या आती है।
तालाब के पानी से ग्रामीणों की सेहत पर भी विपरीत प्रभाव पडऩे की संभावना बनी रहती है। क्योंकि जिस तालाब का पानी ग्रामीण पी रहे हैं, उस तालाब में गांव भर के लोगों की