महासमुन्द

रामायण से जीवन जीने की कला सीखने को मिलती है-योगेश्वर
09-Apr-2023 3:46 PM
रामायण से जीवन जीने की कला सीखने को मिलती है-योगेश्वर

हनुमान प्राकट्योत्सव पर मानस गान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 अप्रैल।
महासमुंद विधानसभा अंतर्गत ग्राम सिनोधा के नव युवकों द्वारा आयोजित हनुमान प्राकट्योत्सव निमित्त मानस गान आयोजन में शारदा रानी मानस परिवार सोरिद की सुन्दर प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में योगेश्वर राजू सिन्हा भाजपा जिला उपाध्यक्ष का आगमन हुआ।

उन्होंने श्री राम व हनुमान की पूजा-अर्चना कर समस्त ग्रामवासियों की समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि रामायण से हमें जीवन जीने की कला सीखने को मिलती है। श्रीराम जी द्वारा जब हनुमान जी को पद देने की बारी आई तो भगवान राम ने कहा कि सुग्रीव को किष्किंधा एवं विभीषण को लंका का पद मिला किन्तु आपको कोई पद नहीं मिला। तब हनुमान जी ने सुन्दर उत्तर दिया कि मुझे आपके दोनों पद मिले हैं। इससे ज्यादा और प्रतिष्ठा सम्मान क्या हो सकता है।

इस अवसर पर आयोजक समिति के सदस्य अमृत साहू, युवराज साहू, होरिलाल साहू, विकास साहू, रेशम यादव, राजू साहू, नवीन सेन, नवीन साहू एवं बजरंग दल पटेवा अध्यक्ष लीलाधर नायक डिगेश नायक, राधेश्याम नायक, नागेश साहू, वासुदेव साहू, वेद प्रकाश यादव, देवेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट