महासमुन्द
एकसूत्रीय मांग को लेकर कलम बंद किए हुए हैं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 अप्रैल। पंचायत सचिव संघ अपनी एक सूत्रीय मांग परिवीक्षा अवधि के बाद शासकीयकरण को लेकर हड़ताल पर डटे हुए हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष नरेश कुमार पटेल ने बताया है कि पंचायत सचिव अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर 16 मार्च से काम बंद कलम बंद बेमुद्दत हड़ताल में बैठे हैं। आज हड़ताल का 24 वां दिन है परंतु शासन-प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कोई बातचीत नहीं की गई है। जो न्याय संगत नहीं है। हम 27 वर्षों से सेवाएं देते आ रहे हैं। इसके बाद भी हमें शासकीय सेवक घोषित नहीं किया गया है। जिससे सचिवों में आक्रोश है।
इस अवसर पर सह सचिव हरिचन्द्र मानिकपुरी, नरेश पटेल, कृष्णकुमार साहू, सरोज, दीपक, ताजेश साहू, हरिश्चन्द्र मानिकपुरी, जयलाल पटेल, देवधर चौहान, सुभाष पटेल, ललित कुमार भोई, मंतगलाल पटेल, बाबूलाल पटेल, कैलाश साव, लक्ष्मीनारायण दास, छोटेलाल चतुर्वेदी, देवेन्द्र चौधरी, सूरज निषाद, युवराज मांझी, रथलाल यादव, निमन्कर पटेल, अम्बिका साहू आदि उपस्थित थे।