महासमुन्द

कलार समाज की नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला का स्वागत
08-Apr-2023 9:45 PM
कलार समाज की नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 8 अप्रैल। छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज महिला मंच की निर्विरोध निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला सिन्हा के नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

अपने स्वागत सत्कार से अभिभूत श्रीमती सिन्हा ने कहा कि समाज ने एक बहुत बड़ी जवाबदारी सौंपी है जिसके कुशल निर्वहन में खरा उतरने का भरसक प्रयत्न करूंगी।

राजधानी रायपुर में रविवार को संपन्न कलार समाज की चुनाव प्रक्रिया में महिला प्रदेश अध्यक्ष पद पर श्रीमती सिन्हा का एकमात्र नामांकन दाखिल होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था , जिससे पिथौरा अंचल महासमुंद जिला और प्रदेश भर के समाजजन बधाई दे रहे है। श्रीमती सिन्हा पिथौरा कौडिया समाज के मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा की पत्नी है और भीथीडीह हायर सेकेंडरी स्कूल में अर्थशास्त्र की व्याख्याता हंै।

 पिथौरा कलार समाज कौडिय़ा ने उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया, कलार समाज सामाजिक भवन पिथौरा में आयोजित इस समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेशभर के सामाजिक जनों ने पिथौरा ब्लाक और महासमुंद जिले को प्रदेश की जवाबदारी सौप कर विश्वास जताया है, आप सभी के सहयोग से विश्वास पर खरा उतरने का प्रयत्न करूंगी। श्रीमती सिन्हा ने निर्वाचन के लिए समाज का आभार प्रकट किया।

सम्मान समारोह में समाज के संरक्षक प्रेम लाल सिन्हा ,मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा , महिला मंच पिथौरा के अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा संतोष डडसेना, कौडिय़ा महिला मंच के अध्यक्ष श्रीमती मीना सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश डडसेना, नगर प्रमुख राजू सिन्हा,पूर्व सचिव लोकनाथ डड़सेना, आमंत्रित अतिथि रतन डड़सेना, युवा मंच के अध्यक्ष ओम सिन्हा ने संबोधित करते हुए बधाई दी।

 इससे पहले अपने ग्रह ग्राम सरकड़ा पहुंचने पर भी श्रीमती सिन्हा का ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत करते हुए गाजे-बाजे एवं आतिशबाजीयों के साथ ग्राम वासियों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया ,कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष महेंद्र डड़सेना एवं आभार प्रदर्शन सुश्री दुर्गा डड़सेना ने किया।


अन्य पोस्ट