महासमुन्द
सरायपाली के दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में हवन-पूजन
07-Apr-2023 3:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,7 अप्रैल। सरायपाली वन विभाग परिसर स्थित दक्षिण मुखी मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर के सुरेश गुप्ता ने देव बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर यहां सुबह से ही विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रात: अभिषेक, विशेष श्रृंगार जन्मोत्सव आरती के पश्चात हवन, पूजन, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती, दोपहर 12 बजे विशाल आम भंडारा व महाप्रसादी वितरण किया गया। जन्मोत्सव के पूर्व संध्या से ही भक्तों द्वारा की लगातार हनुमान चालीसा पाठ किया जा रहा था।
मंदिर के पुजारी ने बताया कि दक्षिण मुखी हनुमान का विशेष प्रभाव होता है। यहां वर्षों पुरानी प्राचीन मूर्ति है जिनका प्रभाव अलग है। मन से मांगी मुराद हनुमान जी अवश्य पूर्ण करते हैं।
सरायपाली के तमाम हनुमान मंदिरों में आकर्षक सजावट व अखण्ड रामायण पाठ के साथ हवन पूजन, प्रसाद व विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे