महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 अप्रैल। जन सरोकार की ओर लगातार काम करने वाले आरएलसी मल्टीस्पेसिलिटी हॉस्पिटल एक बार फिर लोगों के बीच जाकर लोगों को जीवन शैली में सुधार हेतु नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा देने का प्रयास कर रही है। ताकि जो लोग समय अभाव के कारण हॉस्पिटल नहीं पहुंच पाते,उन्हें उनके घर में ही उपचार व जांच की सुविधा मिल पाए।
इसी कड़ी में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 7 अप्रैल को पुलिस लाइन परसदा में आरएलसी हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के जरिए लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस शिविर में पुलिस परिवार के सदस्यों का इलाज हो रहा है।
इस हॉस्पिटल ने उन पुलिस वालों की सेवा के लिए कदम बढ़ाया है जो 24 घंटे ड्यूटी में रहकर अपने और परिवार का स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते हैं। अत: 7 अप्रैल शुक्रवार को सुबह से शाम तक जिन भर कैंप में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं ईसीजी, ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट,ब्लड प्रेशर जांच के अलावा रूटिंग ओपीडी व मेडिसिन का वितरण किया जा रहा है। यह शिविर आज सुबह 10 बजे से शुरू हुआ है। जिसमें हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से डॉ मंजीत चंद्रसेन एमडी फिजिशियन, सोनोलॉजिस्ट, क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट, डॉ. लेख चंद्रसेन, एमबीबीएस,एमएस सर्जरी, एमसीएच प्लास्टिक सर्जरी के साथ-साथ हॉस्पिटल के चिकित्सक व स्टाफ अपनी सेवा दे रहे हैं।