महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7अप्रैल। गढफ़ुलझर ईंट भट्ठा हादसे के छटवें मजदूर की भी मौत कल हो गई है। उसे गंभीर हालत में रायपुर के एक अस्पताल में में भर्ती किया गया था।
गौरतलब है कि ग्राम गढफ़ुलझर में 15 मार्च को ईंट भ_े में आग लगाकर सो रहे 6 आदिवासी मजदूरों में से 5 की भ_े के ताप एवं धुएं से मौत हो गई थी, जबकि एक मजदूर मनोहर बिसी (26 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे बेहतर इलाज के लिए शासन प्रशासन के निर्देश पर रायपुर के डीकेएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल भर्ती किया गया था। कल उसकी भी मौत हो गई। कल शाम उसके शव को परिजन गांव लेकर आए। आज सुबह उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
मार्च 14-15 की दरमियानी रात लगभग 12 बजे गढफ़ुलझर में कुंजबिहारी पांड़े के ईंट भ_े में 6 मजदूरों ने पहले तो भट्ठे में आग लगाई और सीढ़ी के सहारे ऊपर बिछौना लगाकर सो गए थे। सुबह गांव के किसी ने देखा कि भट्ठी से धुंआ निकल रही है। उनसे ऊपर सो रहे मजदूरों को आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर गांव वालों को बुलाया और सभी मजदूरों को नीचे उतारा। तब तक गंगाराम बीसी के पिता जगतराम समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी थी, लेकिन मनोहर बीसी जीवित बेहोश हालत में था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे रायपुर अस्पताल दाखिल कराया था।