महासमुन्द

आरटीई के तहत आवश्यक दस्तावेज नोडल अधिकारी के पास जमा करें
06-Apr-2023 2:43 PM
आरटीई के तहत आवश्यक दस्तावेज नोडल अधिकारी के पास जमा करें

महासमुंद, 6अप्रैल। आर.टी.ई. के तहत नयापारा नोडल के अंतर्गत आन लाईन आवेदन करने वाले आवेदकों को नोडल अधिकारी अमी रूफस प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल ने कहा है कि नयापारा महासमुंद नया भवन तुमाडबरी में सत्यापन हेतु समस्त दस्तावेजों की प्रति जमा करना अनिवार्य हैं। दस्तावेजों में आवेदकों को आनलाइन आवेदन की प्रति, जन्म सत्यापन हेतु बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, पता सत्यापन हेतु आधार कार्ड बच्चे एवं माता पिता का, बी. पी.एल. सर्वे सूची 2002-03/2007-08, राशन कार्ड की छाया प्रति, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र की छाया प्रति शामिल है। राज्य शासन के आदेशानुसार समस्त दस्वावेज के सत्यापन पश्चात ही छात्र का नाम लॉटरी के लिए नोडल अधिकारी द्वारा अग्रेषित किया जायेगा। अत: समस्त आवेदक नोडल अधिकारी के पास अनिवार्य रूप से कार्यालयीन समय में दस्तावेज जमा करने का कष्ट करेंगें।

उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार कन्नौजे ने दी है।


अन्य पोस्ट