महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 अप्रैल। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का राज प्रधान चुनाव का परिणाम घोषित किया गया है जिसमें चंदखुरी राज से चिंताराम वर्मा ने भोला प्रसाद वर्मा को 1674 मतों से एवं अर्जुनी राज से हरिओम वर्मा ने 1184 मतों से गोपाल वर्मा को हराकर जीत दर्ज की है। बीते 2 अप्रैल रविवार की सुबह 8 बजे से दोनों राज में मतदान प्रारंभ हुआ। जहां पीठासीन अधिकारियों ने बूथ में जाकर मतदान कराया। सुबह से ही दोनों राज प्रधान चुनने के लिए सामाजिक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
इस समाजिक चुनाव में बुजुग भी मतदान से पीछे नहीं थे। वहीं युवा और महिलाएं भी बढ़-चढक़रमतदान के लिए सामने आईं। प्रत्यक्ष प्रणाली से हुई इस चुनाव में दोनों ही राज के वर्तमान राज मंत्री अपनी किस्मत आजमा रहे थे। लेकिन मतदाताओं ने नए चेहरे को मौका दिया। दोनों नवनिर्वाचित राज प्रधानों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
नवनिर्वाचित दोनों राज प्रधान आगामी 9 अप्रैल को स्वर्गीय अनंतराम बर्छिहा बहुद्देश्यीय भवन नरदाह नया रायपुर में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। चिंताराम वर्मा एवं हरिओम वर्मा को राज प्रधान बनने पर नगर इकाई महासमुंद की ओर से अध्यक्ष उत्तम वर्मा, पूर्व अध्यक्ष रामदयाल वर्मा, चोवाराम वर्मा, ललित वर्मा, भुवन वर्मा,प्रदीप वर्मा, शांतनु वर्मा, नीरज वर्मा, भेख देव वर्मा, उमाशंकर नायक, कृष्ण कुमार वर्मा, पानू वर्मा, राजेंद्र वर्मा, राकेश वर्मा, नरेश वर्मा, प्यारे लाल वर्मा आदि ने दोनों नवनिर्वाचित राज प्रधानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और चुनाव की सफल संचालन हेतु सभी स्वाजातियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।