महासमुन्द

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है- द्वारिकाधीश यादव
05-Apr-2023 2:53 PM
भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है- द्वारिकाधीश यादव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 5 अप्रैल। मंगलवार मान हानि केस में ट्रायल कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाए जाने पर लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी एवं आवास खाली कराने के लिए नोटिस जारी किया। कांग्रेस इसे लोकतंत्र की हत्या करार दे रही है। इसी के संदर्भ में कांग्रेस पार्टी द्वारा स्थानीय विश्राम गृह में प्रेस वार्ता की गई।

प्रेस वार्ता में द्वारिकाधीश यादव संसदीय सचिव व विधायक खल्लारी, प्रभारी मंजीत सिंह सलूजा, महेन्द्र चंद्राकर उपाध्यक्ष कृषक कल्याण परिषद छत्तीसगढ़ शासन, मंडी अध्यक्ष तेजन चंद्राकर, भूपेंद्र सिंह ठाकुर अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी, अंकित बागबाहरा सदस्य पर्यटन मंडल ने राहुल गांधी के संसद की सदस्यता समाप्ति को षडय़ंत्र करार दिया है।

 उन्होंने कहा कि देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, चार बार के सांसद राहुल गांधी जब संसद के अंदर बात करते है तो उनको बोलने नहीं दिया जाता, उनका माइक बंद कर दिया जाता है। सत्तारूढ़ दल के बहुमत के चलते संसद की कार्रवाई नहीं चलने देते। और जब  राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और विपक्ष की आवाज को नहीं दबा पाए तो भाजपा के द्वारा एक और षड्यंत्र रचा गया उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल 2019 को कर्नाटक के कोलार में राहुल गांधी चुनावी भाषण देते हैं, 16 अप्रैल 2019 बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने गुजरात के सूरत में शिकायत दर्ज कराया। सात मार्च 2022 को शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत पर गुजरात उच्च न्यायालय से रोक लगाने की मांग की इस पर अडानी की सेल कंपनियों में बीस हजार करोड रुपए किसका लगा है, इस मामले में एक चीनी नागरिक का नाम भी आ रहा है इन प्रश्नों से तिलमिलाई केंद्र सरकार ने आनन-फानन में बंद पड़े केस को पुन: प्रारंभ करा कर एक महीने में ही निर्णय आने और अधिकतम दो साल की सजा मिलने तत्पश्चात लोकसभा सचिवालय द्वारा आनन-फानन में सदस्यता रद्द करना इस बात की ओर संकेत करता है कि यह केंद्र सरकार की साजिश है।

मोदी अडानी के रिश्ते से ध्यान भटकाने के लिए राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है और हमारी पूरी कोशिश है हम लोकतंत्र को बचा कर रहेंगे। साथ ही कहा गया है कि लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस निरंतर प्रयासरत है और इसके लिए सब कुछ दांव पर लगाने के लिए तैयार है। रवि निषाद अध्यक्ष ग्रामीण कांग्रेस कमेटी बागबाहरा, इश्तियाक खैरानी जिला उपाध्यक्ष, मंदाकिनी साहू, तनवीर सईद जिला महामंत्री, चरणजीत छाबड़ा, हीरा सेतराम बघेल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बागबाहरा, संतोष पटेल अध्यक्ष कोमाखान कांग्रेस कमेटी, मंता राम यादव पार्षद, आसाराम बाधे पार्षद, विष्णु महानंद एल्डरमैन, नवनीत सलूजा एल्डरमैन देवेश साहू एल्डरमैन, राहुल सलूजा एल्डरमैन,  ताम्रध्वज बघेल अध्यक्ष युवा कांग्रेस खल्लारी विधानसभा, करतार नायक, लोकेश उइके, राजेश सोनी रामेश्वर चक्रधारी, बंसी चंद्राकर, राजू चंद्राकर विधायक प्रतिनिधि, शहजान पाशा विधायक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट