महासमुन्द
राम का जीवन त्याग और समर्पण से परिपूर्ण रहा-योगेश्वर
05-Apr-2023 2:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 5 अप्रैल। ग्राम बेलसोंडा में आयोजित अखंड रामायण के समापन अवसर पर हवन में आहुति देने पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने राम चंद्र जी के जीवन मूल्य व चरित्र के विषय में उपस्थित गणमान्य व मानस प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम हमारे आस्था के केंद्र बिंदु हैं। उनका जीवन त्याग और समर्पण से परिपूर्ण रहा। रामचरित मानस का आयोजन हमारी संस्कृति सभ्यता को संरक्षित करती है। उन्होंने उपस्थित माताओं से आग्रह करते हुए कहा कि प्रत्येक धार्मिक कार्यक्रमों में जब भी जाएं तो अपने साथ अपने बाल बच्चों को भी अवश्य ले जाएं। इससे बच्चे बाल्यकाल से ही संस्कारवान बनेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे