महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 अप्रैल। जिले की बसना पुलिस ने सोना-चांदी के जेवर व मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से दो सोने की माला, दो जोड़ी सोने की टॉप्स, एक जोड़ी चांदी का पायल, एक सोने की फुल्ली तथा एकमोबाईल कुल कीमती करीब 1 लाख, 75 हजार 075 रुपए बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल को टाउन भ्रमण के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शहीद वीर नारायण चौक बसना के हरिराम ज्वेलर्स दुकान के पास एक व्यक्ति चोरी का सोने की माला बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाशते खड़ा है। सूचना पर पुलिस की टीम वहां पहुंची और आरोपी से पूछताछ हुई।
इस दौरान आरोपी ने अपना नाम मनोज बारीक (23) जगत थाना बसना जिला महासमुंद बताया। पुलिस के अनुसार 15-20 दिन पूर्व में ग्राम संकरी में लुदो पटेल के घर घुसकर सोने की माला एवं एक मोबाईल चोरी किया। इसके बाद 1 अप्रैल को रात्रि में ग्राम जगत में जयलाल पटेल के घर अंदर प्रवेश कर सोने-चांदी के जेवर चोरी किया है। आरोपी की निशानदेही पर दो नग सोने की माला, दो जोड़ी सोने की टाप्स, एक जोड़ी चांदी का पायल, एक नग सोने की फुल्ली तथा एक विवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल कुल कीमती करीब 1लाख,75 हजार 75 रुपए जप्त किया है।
आरोपी को धाराा 457,380 भादवि के तहत गिरफ्तार किया गया है।