महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 अप्रैल। बसना विधायक राजा देवेंद्र बहादुर ने जिला शोतोकन कराटे संघ आरंगी बसना के खिलाडिय़ों को कराटे मैट का वितरण किया।
जिला शोतोकान कराटे संघ महासमुंद के खिलाडिय़ों ने विगत कुछ महीने पहले मैट नहीं होने की जानकारी दी थी। बताया था कि जिले के प्रतिभावान खिलाडिय़ों की प्रतिभा को और निखारने के लिए अपनी मांग रख रहे हैं।
खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया है कि 6वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप विशाखापत्तनम आंध्रप्रदेश में 3 से 5 फऱवरी को आयोजित किया गया था, जिसमें जिले के खिलाडिय़ों ने 3 गोल्ड, 2 सिल्वर सहित 5 पदक जीतने में कामयाबी हासिल की थी।
पदक जीतने पर कोच उपेंद्र प्रधान एवम् खिलाडिय़ों ने कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर एवम् अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा से भी मुलाकात कर बेहतर खेल अभ्यास कर आगे बढऩे के लिए कराटे मैट की मांग की थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए अतिशीघ्र खेल सामग्री देने आश्वासन दिया गया था। खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा जिला खनिज न्यास निधि से राशि 1.50 लाख का कराटे मैट खिलाडिय़ों को अभ्यास करने के लिए क्रय किया गया और राजा देवेंद्र बहादुर सिंह विधायक बसना के हाथों से खिलाडिय़ों को प्रदान किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष वरुण पाण्डेय, जिला शोतोकान कराटे संघ के सचिव उपेंद्र प्रधान ने कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर, अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा एवं जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे का आभार व्यक्त किया है।
उपेंद्र प्रधान ने कहा है कि हमारे जिले के कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी खिलाडिय़ों के प्रति हमेशा सजग एवं खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहते हंै। हमारे जिले में जिला प्रशासन का युवाओं और खिलाडिय़ों को हमेशा सहयोग मिलता है। निश्चित ही आगे चलकर खिलाडिय़ों का भविष्य सुनहरा है।
कराते मैट मिलने पर जिला शोतोकान संघ के वीरेन्द्र डडसेना, जगन्नाथ साहू, राजेश चक्रधारी, हेमराज साहू, खिलेश, केदारनाथ, दलेश, मीरा पंडा, वंशिका चौहान, पूनम सिदार, योगेश्वरी जगत, ललिता सिदार, रुक्मणि रौतिया, प्रिंसी कुर्रे, हरजीत कौर इत्यादि ने हर्ष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।