महासमुन्द

ऑयल कंपनी के मैनेजर से 10.80 लाख रुपए लूट
04-Apr-2023 4:49 PM
ऑयल कंपनी के मैनेजर से 10.80 लाख रुपए लूट

लुटेरे को ढूंढने खाक छान रही पुलिस  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,4 अप्रैल।
दो अप्रैल की रात करीब 10.30 बजे साराडीह मोड़ पर एक ऑयल कंपनी के मैनेजर से 10.80 लाख रुपए लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। प्रार्थी मैनेजर ने पुलिस को रविवार की रात में घटना के बाद ही जानकारी दी थी, लेकिन मंगलवार दोपहर तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया है। इस बाबत् कोई जानकारी भी पुलिस से नहीं मिल पा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते 2 अप्रैल की रात करीब 10 बजे औद्योगिक विकास केंद्र बिरकोनी स्थित परफेक्ट हर्बल ऑयल फ र्म के मैनेजर एस. तिवारी बाइक से अपने घर त्रिमूर्ति कॉलोनी जाने के लिए निकले थे। वे साराडीह मोड़ के पास पहुंचे थे उनके पीछे.पीछे आ रही दो बाइक पर सवार कुछ अज्ञात तत्वों ने उन्हें रोककर उनके पास रखे बैग से 10.80 लाख रुपए लूट लिए। उन्हें लूटे के बाद जान से मार देने की धमकी देते हु ए भाग खड़ा हुए।

बताया गया है कि घटना के बाद श्री तिवारी ने कोतवाली जाकर पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस तब से लुटेरों की तलाश में जुटी है। बिरकोनी से लेकर साराडीह मोड़ तक रास्ते में पडऩे वाले सीसी टीवी कैमरों से फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही होटल, ढाबों और पान ठेलों पर भी लुटेरों से संबंधित पूछताछ की जा रही है।

इस घटना के बाद रात में भी पुलिस टीमें अलग-अलग दिशाओं में रवाना की गई थी। लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। बताया गया है कि पुलिस ने 24 घंटे बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं किया था। कोतवाली प्रभारी तथा अन्य बड़े अधिकारी से संपर्क का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। बहरहाल लूट की यह घटना पुलिस के सामने चुनौती बनी हुई है।


अन्य पोस्ट