महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 अप्रैल। प्रधान पाठकों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी के अवकाश में होने के कारण प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती से मिलकर दो सूत्रीय मांगों पर चर्चा की।
प्रथम मांग में महासमुंद जिले में अविलंब वार्षिक मूल्यांकन की समय सारिणी घोषित करने, जल्द परीक्षा का आयोजन करने की मांगें शामिल है ताकि मूल्यांकन कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जा सके। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने दोनों ही मांगों पर गंभिरता पूर्वक विचार विमर्श कर 5 अप्रैल से प्रात:कालीन शाला संचालन की बात कही है। साथ ही आगामी 10 अप्रैल से वार्षिक मूल्यांकन कार्य भी प्रारंभ करने पर सहमति दी है। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मूल्यांकन पेपर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्रदान किया जायेगा।
प्रधान पाठकों के प्रतिनिधि मंडल में उमेश भारती गोस्वामी, ओमनारायण शर्मा, नरेन्द्र नायक, राजेश शर्मा, राजेंद्र इंगोले, भागवत जगत भूमिल, नेमीचंद अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्निहोत्री, मोहन किशोर साहू, कौशल किशोर सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित थे।
उक्त जानकारी प्रधान पाठक भागवत जगत भूमिल ने दी है।