महासमुन्द
महासमुंद, 4 अप्रैल। पूर्व सैनिक सेवा संघ जिला महासमुंद ने केंद्र सरकार से मांग की है कि उनकी जायज मांगों को जल्द से जल्द मान लें। यदि केंद्र सरकार जवानों की मांगों को नहीं मानती है तो सभी राज्यों के जवानों से विचार विमर्श करने के बाद एक बार पुन: मांग पत्र सौंपा जाएगा। इस बीच यदि किसी तरह तनाव की स्थिति पैदा हुई तो इसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।
इनका कहना है कि बार-बार मांग पत्र देने के बाद भी जवानों की मांगों पर विचार नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री के नाम सौंपे गए इस ज्ञापन में कहा गया है कि पूरी उम्मीद है कि केन्द्र सरकार जवानों की मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करेगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम संसद घेराव करने मजबूर होंगे। पूर्व सैनिक सेवा संघ जिला महासमुंद ने अपने साथियों के साथ कलेक्टर को सौंपेे गए।
इस ज्ञापन में कहा है कि शीघ्र ही उनकी मांगों पर केन्द्र सरकार विचार करें।
मालूम हो कि 20 फरवरी 2023 से जंतर मंतर में चल रहे जवानों के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के समर्थन में यह ज्ञापन सौंपा गया है। यह पूर्व सैनिक जवानों का यूनियन है और पिछले काफी समय से जवानों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हंै। अत: महासमुंद के फौजी भी कहते हैं कि देश आजाद होने से लेकर अभी तक जवानों के साथ लगातार भेदभाव और अन्याय होता रहा है। इस सम्मान की लड़ाई में देश के रिटायर्ड साथियों के साथ महासमुंद के रिटार्य फौजी भी दे रहे हैं।