महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 अप्रैल। महासमुंद की सरायपाली पुलिस ने महुआ शराब पर कार्रवाई करते हुए बालसी नाले के पास एक प्लास्टिक बोरी में रखे 50 लीटर महुआ शराब कीमती 10 बजार रुपए बरामद किया है। शराब परिवहन में प्रयुक्त एक ब्लैक कलर हीरो डिस्टिनी वाहन कीमती 60 हजार रुपए को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
सरायपाली थाना प्रभारी आशीष वासनिक को कल 2 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ब्लैक कलर की हीरो डेस्टिनी में अवैध रूप से शराब लेकर ग्राम झालपाली से सरायपाली की ओर आ रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए थाना प्रभारी की टीम ग्राम बालसी स्थित नाले के पास घेराबंदी कर इंजतार करने लगी। कुछ देर बाद एक डेस्टिनी आते दिखी। वाहन रोककर चालक से पूछताछ में उन्होंने अपना नाम पता हेम कुमार साहू उम्र 45 वर्ष साकिन झालपाली बताया।
वाहन में रखे सामानों को चेक करने पर प्लास्टिक बोरी में महुआ शराब होना पाया। प्लास्टिक की बोरी में 50 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब एवम परिवहन में प्रयुक्त हीरो डेस्टिनी मोटर साइकिल को गवाहों के सामने बरामद कर आरोपी को 34-2 आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।