महासमुन्द
कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को नगद ईनाम की घोषणा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 अप्रैल। महासमुंद पुलिस ने चोरी के 33 दोपहिया वाहन बरामद कर 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। बरामद वाहनों की कीमत 30 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी रायपुर, महासमुंद समेत आसपास के क्षेत्र में घूम-घूम कर दोपहिया वाहनों की चोरी करते थे। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने नगद ईनाम की घोषणा की है।
पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह ने जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारियों को वाहन चोरी, अवैध शराब, मादक पदार्थ गांजा तस्करी की रोकथाम हेतु हाईवे पर गस्त पेट्रोलिंग कर लगातार कार्रवाई करने निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में जिले के तमाम धाना प्रभारी मुखबिरों को सक्रिय कर संदिग्ध वाहनों व गांजा तस्करों पर निहरानी रखे हुए थे।
कल 2 अप्रैल को थाना सरायपाली एवं सायबर सेल टीम के प्रधान आरक्षक 683 डोलामणी भोई को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिना नंबर की ब्लू कलर वाली टीवीएस अपाचे लेकर कुटेला ओव्हरब्रिज के पास संदिग्ध हालत में घूम रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी ने अपनी टीम को शासकीय वाहन स्कार्पियों में मौके पर रवाना किया। मौैके पर आरोपी को हिरसात में लिया गया। इस दौरान पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चेतन उर्फ तरूण बेहरा (28) मोहगांव चौकी बलौदा थाना सरायपाली बताया।
उक्त वाहन के संबंध में पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वाहन चोरी का ही है। आरोपी ने खुलासा किया कि अपने साथी खगेश उर्फ पुजारी मिनकेतन दास (21) नवागांव चौकी बलौदा हाल मुकाम सेमलिया चौकी बलौदा व अलेख जयराम रौतिया (43) नवागांव चौकी बलौदा थाना के साथ मिलकर रायपुर, महासमुंद व आसपास क्षेत्र में घूम-घूमकर कई दोपहिया वाहनों की चोरी की है। जवानों वे वस्तु स्थिति से पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह को अवगत कराया।
एसपी के मार्गदर्शन में सरायपाली पुलिस एवं सायबर सेल की संंयुक्त टीम ने 3 आरोपियों से उनके बताये स्थान पर छुपाकर रखे गए चोरी के 33 दोपहिया वाहनों में से आरोपी तरूण बेहरा उम्र 28 वर्ष साकिन मोहगांव के घर की बाड़ी से कुल 14 दोपहिया वाहन, आरोपी खगेश उर्फ पुजारी मिनकेतन दास उम्र 21 वर्ष साकिन नवागांव चौकी बलौदा थाना सरायपाली के घर के पीछे पैरावट से कुल 11 दोपहिया वाहन, आरोपी अलेख जयराम रौतिया उम्र 43 वर्ष साकिन नवागांव चौकी के घर के पीछे बाड़ी से 6 दोपहिया वाहन व 2 नग एक्टिवा स्कूटी बरामद किया। इस तर ह कुल 3 आरोपियों से कुल 33 दोपहिया वाहन कीमती 30 लाख रुपए बरामद कर आरोपियों को धारा 379 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।