महासमुन्द

वार्ड 3 में होंगे 3.80 करोड़ के विकास कार्य
03-Apr-2023 2:45 PM
वार्ड 3 में होंगे 3.80 करोड़ के विकास कार्य

अन्य वार्डों की भांति श्रीराम वाटिका के लोगों को मिलेगी बिजली, पानी, सडक़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 अप्रैल।
पंडित विद्या चरण शुक्ला वार्ड नंबर 3 के सैकड़ों रहवासियों को बजट में बड़ी सौगात मिली है। यहां 3 करोड़ 80 लाख रुपए से विकास कार्य होंगे। यहां स्थित श्रीराम वाटिका में रहने वाले 35-40 परिवार पिछले 15-16 वर्षों से उपेक्षा का दंश झेल रहे थे। अब वहां सभी को सडक़, पानी, बिजली की सुविधा मिलेगी।

नगर पालिका के उपाध्यक्ष व सभापति कृष्ण कुमार चंद्राकर के प्रयास से इस वार्ड में 3 करोड़ 80 लाख रुपए से डामरीकरण, सडक़, नाली, कांक्रीटीकरण होगा। इसमें इमली भांठा बांध के सौन्दर्यीकरण के लिए 1 करोड़, एकता चौक से लेकर नहर तक डामरीकरण सडक़ 20 लाख, गुलशन चौक से लेकर श्रीराम वाटिका के आगे तक सीसी नाली निर्माण 90 लाख, गुलशन चौक से लेकर श्रीराम वाटिका के गेट तक डामरीकरण कार्य 20 लाख, आलोक पांडे घर से विनय बंसपाल टाप निर्माण कार्य 20 लाख, निर्मलकर घर से शंकर ठाकुर घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य 20 लाख, पाल पानी फैक्ट्री से चंचल दूबे घर तक सीसी रोड निर्माण 20 लाख, अहिवार घर से पंकज शर्मा घर तक टाप निर्माण 20 लाख, गुलशन चौक से लेकर श्रीराम वाटिका परिसर के गेट तक डामरीकरण कार्य 20 लाख का प्रावधान इस बजट में किया गया है।


अन्य पोस्ट