महासमुन्द
पालिका का बजट वास्तविकताओं से दूर
02-Apr-2023 6:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 2 अप्रैल। पूर्व विधायक डा. विमल चोपड़ा ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि नगर पालिका द्वारा बनाया गया बजट वास्तिकताओं से दूर एवं अपने सामथ्र्य के बजाय पूर्णतह राज्य सरकार पर निर्भर है। ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार प्रदेश की सारी योजनाएं केन्द्र के आबंटन पर निर्भर है। वास्तविकता यह है कि राज्य सरकार के खाली खजाने से अनुपान की उम्मीद लगाना बेमानी है। पिछले पांच वर्षों से लगातार पांच करोड रुपए पालिका को देने की पांच बार घोषणा करने वाली सरकार के मुख्यमंत्री एवं मंत्री ने उसका पांचवां हिस्सा मान पांच करोड़ रुपए दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे