महासमुन्द
नोनीबाई को वृद्धा पेंशन की राशि मिली
30-Mar-2023 6:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 30 मार्च। बुजुर्ग नोनीबाई को वृद्धा पेंशन की राशि मिल गई है। बुजुर्ग नोनीबाई विगत तीन माह से राशि तकनीकी कारणों से नहीं मिल पायी थी। उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह को इनके आधार अपडेट न होने से पेंशन राशि नहीं मिलने की खबर मिली थी। उन्हें बैंक ऑफ बड़ौदा सरायपाली ले जाकर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन राशि विड्रॉल फॉर्म के माध्यम से तीन माह की वृद्धा पेंशन राशि 350 रुपए की दर से 1050 रुपए उपलब्ध करा दी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे