महासमुन्द

बूथ सशक्तीकरण को लेकर भाजपा की सभा
25-Mar-2023 3:27 PM
 बूथ सशक्तीकरण को लेकर भाजपा की सभा

छत्तीसगढ़ संवाददाता

महासमुंद, 25 मार्च। भारतीय जनता पार्टी महासमुंद शहर मंडल के बूथ क्रमांक 166 गुडरूपारा एवं लालदाढी पारा में राष्ट्रपति अभिभाषण एवं बूथ सशक्तीकरण को लेकर एक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित पूर्व विधायक डॉ.विमल चोपड़ा ने कहा कि देश की पिछली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा संपूर्ण देश में संसद में दिये गये उनके अभिभाषण के पठन का कार्यक्रम किया जा रहा है। अभिभाषण में पिछले 9 वर्षों में देश में हुई प्रगति का उल्लेख है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने अभिभाषण में देश में हुई आर्थिक सामाजिक एवं मूलभूत सुविधा की प्रगति का उल्लेख किया है।

इस कार्यक्रम में उत्तरा प्रहरे, भूपेश्वरी साहू, ऋषभ बाफना, मोहन साहू, प्रमिला विश्वकर्मा, फगनी यादव, सोहद्रा निषाद, दुलारी निषाद, संगीता निषाद, दीप्ति यादव, सावित्री यादव, मेहतरीन यादव, मधु धीवर, भुपेश्वरी साहू, ईश्वरी साहू, निर्मला विश्वकर्मा, धनेश्वरी ढीमर, दुरपति धीवर, मोतिम यादव, सोहदी साहू, खिलेेश्वरी जलक्षत्री आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट