महासमुन्द

अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
25-Mar-2023 2:37 PM
अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

महासमुंद, 25 मार्च। महासमुंद जिले के थाना पटेवा पुलिस ने 63 पौवा देशी प्लेन व अंग्रेजी शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मुखबिर की सूचना पर बरेकेल खुर्द से धनगांव जाने के रास्ते में नया पुलिया के पास आरोपी कुंदन जोगी (20) बरेकेल खुर्द, राहुल सिन्हा (18) रायतुम के कब्जे से अवैध रूप से संयुक्त कब्जे से एक सफेद कलर के प्लास्टिक बेारी के अंदर कुल 63 पौवा शराब बरामद किया है। दोनों के विरूद्ध धारा 34-2 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल दाखिल किया गया है।
 


अन्य पोस्ट