महासमुन्द
भाजपा का बूथ सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम जारी
18-Mar-2023 2:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,18 मार्च। महासमुंद में भाजपा का बूथ सशक्तिकरण कार्य जोरों पर है। इसी के तहत कल महासमुंद शहर मंडल के अंतर्गत इमली भाठा शक्ति केंद्र में दोपहर 1 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, विस्तारक पार्वती साहू, जिला पंचायत सदस्य शक्ति केंद्र संयोजक पार्षद नगरी निकाय के जिला संयोजक देवी चंद राठी, भाजपा शहर मंडल कोषाध्यक्ष शक्ति केंद्र के सह संयोजक हनीश बग्गा, शक्ति केंद्र के प्रभारी सुजाता विश्वनाथन, शहर मंडल महामंत्री एमआर विश्वनाथन, राष्ट्रपति अभिभाषण के संयोजक पप्पू ठाकुर, बूथ प्रभारी माखन पटेल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के हुसैना बानो उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे