महासमुन्द
रुद्रेश्वरी मंदिर विदेशों में रहने वाले भारतीयों के भी ज्योति कलश
18-Mar-2023 2:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 मार्च। सरायपाली से संबलपुर जाने वाले नेशनल हाइवे-53 पर ग्राम सिंघोड़ा में यह मां रुद्रेश्वरी मंदिर की तस्वीर है। यहां इस साल चैत्र नवरात्र पर 1800 से 2 हजार लगभग जोत जलाए जाएंगे। इसके लिए मंदिर प्रबंधन की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। इनमें 4 से 5 जोत विदेशों में रहने वाले भारतीयों के हैं। यहां आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड जैसे विदेशों में रहने वाले लोगों के नाम ज्योति कलश स्थापित होंगे। यह मंदिर क्षेत्र में बहुत प्रसिद्ध है और हर साल चैत्र और क्वांर महीने में यहां ज्योति कलश की स्थापना होती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे