महासमुन्द

ओडिशा बेचने जा रहा एक ट्रक भूसा समेत बरामद
18-Mar-2023 2:17 PM
ओडिशा बेचने जा रहा एक  ट्रक भूसा समेत बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,18 मार्च। सिंघोड़ा पुलिस ने थाने के पास भूसा लेकर ओडिशा राज्य बेचने जा रहे एक ट्रक को बरामद किया है। चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर ट्रक को कब्जे में लिया है। जब्त की गई भूसे की कीमत 25 हजार रुपए आंकी गई है।

क्रेडा के अफसरों ने आदेश जारी किया है कि छग का भूसा व भूसी अन्य राज्य में न बेचा जाए। सिंघोड़ा थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि एक ट्रक बसना से भूसी लेकर ओडिशा की ओर जा रहा था। सूचना मिलते ही टीम ने थाना के सामने ओडिशा की तरफ जा रहे ट्रक को रोकर पूछताछ की।

चालक ने भूंसे को ओडिशा राज्य बेचने के लिए ले जाना बाताया। इसके बाद ट्रक को जब्त कर थाना में रखा गया।

 क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कलेक्टर व बायोमास समिति को पत्र जारी कर धान के भूसा को प्रदेश के बाहर भेजे जाने पर प्रतिबंध लगाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस भूसा को ईंधन के रूप में उपयोग कर बिजली उत्पादन करने वाले बायोमास आधारित 25 बिजली संयंत्र संचालित है।

इन संयंत्रों की स्थापना की अनुमति जारी करने के पहले प्रदेश में धान भूंसा की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए बायोमास बिजली संयंत्रों की स्थापना की अनुमति जारी की गई थी। भूसे को राज्य से बाहर भेजा जा रहा है इससे संयंत्रों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं।


अन्य पोस्ट