महासमुन्द
स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत
17-Mar-2023 3:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,17 मार्च। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के जरूरतमंदों के लिए राशि स्वीकृत किए हैं। जिसमें महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम बम्हनी निवासी दिनेश गायकवाड़ तथा बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम कन्हारपुरा की भोजबाई, ग्राम मामाभांचा के टिकेश्वर राम साहू एवं देवप्रकाश साहू के लिए राशि स्वीकृत है। संबंधित हितग्राही को स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड और स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज संबंधित क्षेत्र के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के पास जमा करना होगा। ताकि राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जा सके।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे