महासमुन्द

आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई कार्यक्रम
17-Mar-2023 3:50 PM
आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई कार्यक्रम

महासमुंद,17 मार्च। महासमुंद के वार्ड क्रमांक 11 विश्वकर्मा आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप पार्षद माधवी महेंद्र सिका, अंजू चंद्राकर के साथ सिनु बघेल ने आंगनबाड़ी पहुंचकर गर्भवती महिलाओं की  गोद भराई रस्म विधिवत रूप से पूरा किया। कार्यक्रम में पार्षद माधवी सिका ने जच्चा बच्चा को स्वस्थ एवं सेहतमंद रहने के उपाय भी बताया। साथ ही गर्भावस्था में रखी जाने वाली सावधानियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी एवं नियमित टीकाकरण लगाने की सलाह देते हुए आर्शीवाद दिया। गोद भराई कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आंगनबाड़ी सहायिका भुनेश्वरी, होलिका ध्रुव, सुमित्रा पटेल, नेहा ध्रुव, सरस्वती वर्मा, शकुन लंाजीवार, रेखा बघेल, लक्ष्मी सिका के अलावा बच्चे उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट