महासमुन्द

अयोध्या से श्रीलंका की ओर पैदल यात्रा पर निकले रोहित पहुंचे महासमुंद
17-Mar-2023 2:28 PM
अयोध्या से श्रीलंका की ओर  पैदल यात्रा पर निकले रोहित पहुंचे महासमुंद

अब तक 27 सौ किमी की यात्रा कर चुके हैं, रोज 30 किमी 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,17 मार्च। अयोध्या से नवंबर 2022 से शुरू हुई तीन माह 18 दिन की पैदल यात्रा करते हुए गुरूवार को रोहित महासमुंद पहुंचे। अब तक रोहित 27 सौ किलोमीटर की पैदल  यात्रा कर चुके हैं। प्रतिदिन करीब 30 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हैं।

अयोध्या से श्रीलंका यात्रा पर पैदल निकले 26 वर्षीय युवक रोहित कुमार सिंह का नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग एवं पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग सहित पालिका कर्मचारियों ने शाल-श्रीफल से सम्मान किया। नगर पालिका सभाकक्ष में कल सीएमओ डी एल बर्मन सहित कर्मचारी भी इस दौरान उपस्थित थे। इस दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने रोहित से चर्चा की और इस यात्रा के लिए मंगलकामनाएं दी।

  नपाध्यक्ष से चर्चा में रोहित ने बताया कि श्रीराम जी ने अयोध्या से लेकर बनवास तक की यात्रा की। इसके बाद सीता माता का अपहरण के पश्चात भगवान हजारों किलोमीटर की पैदल यात्रा तय करते हैं। रोहित का कहना है-मुझे भी एक साल छह माह की यात्रा करते हुए श्रीलंका पहुंचूंगा। मैं उन सभी स्थानों से पैदल यात्रा करते हुए श्रीलंका जाऊंगा जहां से श्रीराम जी गए थे।

  रोहित का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य यह है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के बारे में पूरा देश जाने कि भगवान श्रीराम जी क्या थे। साथ ही रोहित का कहना है कि देश के भीतर लोगों में जातिवाद का जो भेदभाव है, उसे दूर करने के साथ जागरुकता पैदा करना है। राम जी की तरह सभी जाति को एक समान मानते हुए लोगों को रहना है।

 


अन्य पोस्ट