महासमुन्द
तीन दंतैल जीवतरा-कोना पहाड़ी में
16-Mar-2023 9:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
ग्रामीण जंगल की ओर न जाएं-वन विभाग ने किया सतर्क
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 मार्च। वन मंडल महासमुंद के वन परिक्षेत्र महासमुंद में आज 3 दंतैल हाथी देखे गए हैं। तीनों आज सुबह से कक्ष क्रमांक 78, 79, 80 के जीवतरा और कोना के जंगल स्थित पहाड़ी में विचरण कर रहे हैं। वन विभाग ने ग्राम जिवतरा, धनसुली, मोरधा, कोना, खट्टी, केशवा, परसदा, लभराडेरा के ग्रामीणों को सतर्क किया है कि जंगल की ओर न जाएं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे