महासमुन्द
स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत
16-Mar-2023 7:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 मार्च। आबकारी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के जरूरतमंदों के लिए राशि स्वीकृत किए है। जिसमें महासमुंद जिले के भलेसर रोड वार्ड नम्बर 29 निवासी बिरझा मानिकपुरी एवं वार्ड नम्बर 6 मचेवा की कु. झरना ठाकुर के लिए राशि स्वीकृत किए हंै। संबंधित हितग्राही को स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड और स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज संबंधित क्षेत्र के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के पास जमा करना होगा। ताकि राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जा सके।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे