महासमुन्द
स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत
15-Mar-2023 3:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 मार्च। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के जरूरतमंदों के लिए राशि स्वीकृत किए हंै। जिसमें महासमुंद जिले के तुलसी दास कुर्रे अध्यक्ष सतनाम के अंजोर पंथी नृत्य दल मुडिय़ाडीह, परिक्षित रात्रे अध्यक्ष सत के सहारा पंथी नृत्य दल अखराभांठा, किशनु पाटले अध्यक्ष संत के अंजोर पंथी दल सोनादादर और रोहित कोसरिया अध्यक्ष नवा बिहान लोक कला मंच पिलवानाली शामिल हैं।
संबंधित हितग्राही को स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए मतदाता फोटो परिचय पत्र,बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड और स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज संबंधित क्षेत्र के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के पास जमा करना होगा। ताकि राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जा सके।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे