महासमुन्द

स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ व्यवसायिक शिक्षा के लिए बत्तख पालन की शुरूआत
15-Mar-2023 3:13 PM
स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ व्यवसायिक शिक्षा के लिए बत्तख पालन की शुरूआत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 मार्च।
सुघ्घर पढ़वईया योजना अंतर्गत महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखण्ड के शहरी पांच विद्यालयों प्राथमिक शाला झिलमिला, लक्ष्मीपुर, बोडेसरा, लमकेनी और कसडोल स्कूल का चयन बतख पालन के लिए हुआ है। 

बीआरसी सतीश स्वरूप पटेल ने बताया कि हाल ही में थर्ड पार्टी के रूप में डाईट महासमुंद ने विद्यालयों का निरीक्षण किया था। टीम द्वारा विद्यालयों के बच्चों के स्तर का आंकलन के साथ राज्य स्तरीय प्रश्न पत्र के आधार पर डिजिटल माध्यम से भी विद्यार्थियों का आंकलन किया गया।

सुघ्घर पढ़वईया योजनांतर्गत चयनित प्राथमिक शाला झिलमिला स्कूल में अभिनव पहल की गई है। इस स्कूल में व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ावा देते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में बत्तख पालन प्रारम्भ किया गया है। प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक प्रताप नारायण दास ने बताया कि बत्तख पालन बिना किसी आर्थिक सहयोग से शुरू किया गया है। आगे बत्तख पालन की जानकारी पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को दी जाएगी। ताकि उन्हें शिक्षा ज्ञान के साथ-साथ बच्चों को व्यवसाय से जुडऩे का ज्ञान हो और वे आत्मनिर्भर बन सके।

स्कूल में बत्तख पालन के लिए हैंड वॉश की पानी को स्टोर करने के लिए बनायी गई टंकी में बत्तख सुबह 10 बजे से 4 बजे तक रहेंगे एवं मध्यान्ह भोजन में बचे एवं गिरे हुए खाने को इक_ा कर बत्तखों को खिलाया जाएगा। यह कार्य मध्यान्ह भोजन चलाने वाली महालक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह की देखरेख में होगा। बत्तखों की देखभाल हर शाम तथा सरकारी छुट्टी में यह समूह बत्तखों को घर ले जाएंगी। इस स्कूल में डिजिटल क्लासरूम, मुस्कान पुस्कालय, रनिंग वाटर युक्त शौचालय के साथ कई सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

 


अन्य पोस्ट