महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 मार्च। राज्य स्तरीय पैरा योगासन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले तोरण यादव ने कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर से भेंट की। कलेक्टर ने श्री तोरण को बधाई और शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि यह जिले की सौभाग्य की बात है कि जिले में खिलाड़ी जिले के बाहर भी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन कर रहे हैं। उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में 11-12 मार्च को आयोजित राज्य स्तरीय पैरा योगासन प्रतियोगिता में तोरण यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से 100 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था। इससे पहले तोरण यादव ने आयोजित वल्र्ड भुजंगासन की ऑनलाइन प्रतियोगिता में शामिल होकर लगातार 20 मिनट होल्ड कर वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। तब वह शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र था।
जिला रायगढ़ में यह प्रतियोगिता नेशनल योगासन स्पोर्ट फेडरेशन के द्वारा छत्तीसगढ़ के पैरा योगासन खिलाडिय़ों को मंच प्रदान करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए किया गया था। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस आलोक,अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।