महासमुन्द
रंग पंचमी पर होली के हुड़दंग कार्यक्रम
14-Mar-2023 3:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 14 मार्च। रविवार को रंग पंचमी एवं महिला दिवस के अवसर पर गजपाल महिला समूह ने होली के हुड़दंग कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें समूह के महिलाओं ने फागुन गीत, कविता, चुटकुले के अलावा गीत भी प्रस्तुत किया। उपस्थित महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी तथा ठेठरी, खुरमी, गुझिया खाकर कार्यक्रम का समापन किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से समूह की अध्यक्ष पुष्पा साहू, सचिव जयश्री, कोषाध्यक्ष चंद्रकांती साहू, विनिता साहू, पुष्पा गजपाल पीहू, सावित्री साहू, लीना साहू, तनुजा साहू, रेवती साहू, चम्पा साहू, खिलेईश्वरी,साहू,जीतेशवरी साहू, चैन, गूंजा, तारनी साहू एवं समस्त गजपाल परिवार की महिलाएं उपस्थित रहीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे