महासमुन्द
संसदीय सचिव ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 मार्च। झलप रोड से ग्राम पथर्री तक तथा ग्राम नरतोरा से भटगांव तक करीब पांच करोड़ की लागत से सडक़ निर्माण की सौगात मिली है।
संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने सडक़ निर्माण कार्य का शुभांरभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सडक़ निर्माण होने से आवाजाही में सहुलियत हो सकेगी। वहीं सडक़ निर्माण की मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया।
ग्राम पंचायत नरतोरा में झलप रोड से पथर्री व नरतोरा से भटगांव तक सडक़ निर्माण कार्य का शुभांरभ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दारा साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खिलावन साहू, ग्रामीण सेवा सहकारी समिति नरतोरा के अध्यक्ष राजू दीवान, जनपद सदस्य हेमंत डडसेना, खोम सिन्हा, मायाराम टंडन, राजा गंभीर, दिलीप चंद्राकर, माणिक साहू, रमन सिंग ठाकुर, लेडग़ा साहू, हुमन दीवान, कृष्ण कुमार नर्मदा, गंगाराम पटेल, रामजी ध्रुव, डागा राम साहू मौजूद थे।
पूजा-अर्चना पश्चात संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने सडक़ निर्माण कार्य का शुभांरभ किया। गौरतलब है कि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर के प्रयास से दो करोड़ 85 लाख 25 हजार की लागत से झलप रोड से ग्राम पथर्री तकए दो करोड़ 9 लाख 99 हजार की लागत से ग्राम नरतोरा से भटगांव तक सडक़ निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है। सडक़ निर्माण कार्य का शुभांरभ होने पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि सडक़ निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में महासमुंद विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। जनता की आवश्यक और जायज मांगों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।
सडक़ों को गांव के विकास की सी?ी बताते हुए संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि सडक़ के निर्माण से क्षेत्र के विकास के मार्ग खुलेंगे।