महासमुन्द

मिट्टी के घड़े पहुंचे बाजार में
14-Mar-2023 2:22 PM
मिट्टी के घड़े पहुंचे बाजार में

महासमुंद, 14 मार्च। इन दिनों महासमुंद में मिट्टी के खूबसूरत घड़े बिकने पहुंची हैं। अपने ठंडे, स्वादिष्ट और लाभदायक पानी के लिए प्रसिद्ध इन घड़ों की कीमत महज 40 से 55 रुपए तक है। कई घड़ों को आधुनिक रूप देने उनमें टोंटी भी लगाई गई है, लेकिन सादे घड़े की मांग ज्यादा है। अब चूंकि तेज गर्म हवाएं चलने लगी हैं, अत: इनके खरीददारों की तादात भी बढऩे लगी हैं।
 


अन्य पोस्ट