महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11 मार्च। हत्या का अपराध साबित होने पर न्यायाधीश भीष्म प्रसााद पांडेय ने धारा 302 के तहत कोमाखान थाना क्षेत्र के द्वारतला कला निवासी 50 वर्षीय हेमलाल सेन उर्फ झबलू को आजीवन कारावास की सजा के अलावा एक हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड की राशि नहीं पटाने पर आरोपी को तीन माह अतिरिक्त दंड का प्रावधान किया गया है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार 7 जुलाई 2020 को सुबह 6 बजे द्वारतला कला निवासी धनेश कुमार सेन गांव के खार की ओर फूटू खोजने गया था। साढ़े 6 बजे वह घर लौट रहा था, तभी उसकी पत्नी बसंती बाई घर के सामने जोर जोर से चिल्ला रही थी कि उसकी सास बिसाहीन बाई को झबलू सेन टंगिये से मारकर भाग गया है। सुनते ही धनेश आरोपी झबलू को पकडऩे उसके पीछे भागा। वह वापस घर आया तो उसकी मां की सांस चल रही थी। जिसे इलाज के लिए बागबाहरा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के दिन आरोपी धनेश के घर आया था। उस वक्त घर में बिसाहीन के अलावा उसकी बहू और नाती घर में थे, जबकि धनेश खेत की ओर फूटू के लिए गया। धनेश को देखकर बहू बसंती चाय बनाने लगी और नाती बाड़ी की ओर जाने लगा। तभी नाती मुकेश ने देखा कि हेमलाल उर्फ झबलू उसकी दादी के सिर में टंगिए से वार कर रहा था। चश्मदीद बच्चे ने कोर्ट में गवाही दी-पहले वार पर दादी बेंच पर गिर गई थी। इसके बाद आरोपी ने पुन: उसे टंगिये से मारा। मंैने टंगिया छीनने की कोशि भी की तो मुझे भी आरोपी ने मारने का प्रयास किया। इसी बीच मां बसंती चाय लेकर आई और उसने भी घटना को देखा फिर चिल्लाते हुए बाहर निकली। इसके बाद आरोपी वहां से भागने लगा और भागते हुए कहा कि सबको मार दूंगा।
अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक भूपेन्द्र चंद्राकर ने पैरवी की।